ओरछा।मध्य प्रदेश कांग्रेस के द्वारा ओरछा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तिवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस में विचार विभाग का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेश विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता के द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर विचार विभाग के माध्यम से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ओरछा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तिवारी को प्रदेश कांग्रेश विचार विभाग में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।श्री तिवारी के कांग्रेस विचार विभाग में प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर अनेक कांग्रेसी नेताओं सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।