भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मरीजों को किया फल वितरण
निवाड़ी- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा आज जिला निवाड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई जिसमें निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल जैन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ नंदकिशोर नापित एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी संजीव वर्मा की उपस्थिति में मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनिल जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर करकी तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला के प्रभारी संजीव वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन की उपस्थिति में किया गया जहां मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी लाखन सिंह यादव प्रवेंद्र खरे दिनेश दुबे अमित गुप्ता विनोद प्रजापति अनमोल तिवारी सचिन तिवारी रिंकू सेन कमलेश चौरसिया हरिओम दुबे सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।