पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरु

 पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरु




सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने रामराजा सरकार के दर्शन कर बैठक में लिया हिस्सा।



ओरछा----निबाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है हालांकि की अभी कांग्रेस से पूर्व मंत्री स्व ब्रजेन्द्र सिंह राठौर के पुत्र नितेन्द्र सिंह राठौर का टिकिट पक्का है लेकिन भाजपा से टिकिट पाने बालो की लंबी कतार है जो अपने अपने आकाओं की चरणवन्दना कर टिकिट पाने की जुगत बैठा रहे है वही भारतीय जनता पार्टी किसी भी स्थिति में इस चुनाव को जीतने के लिये एडी चोटी का जोर लगा रही है इसके लिये प्रदेश सरकार के सबसे ताकतबर मंत्री अरबिन्द भदौरिया मंत्री विश्वास सारंग ओर प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष भगत ने जिले के भाजपा नेताओं की नब्ज टटोलने बुधवार को श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुँचे ओर एक होटल के बन्द कमरे में गुफ्तगू कर चले गये हालांकि प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने दावा किया कि पृथ्वीपुर विधानसभा के साथ प्रदेश की अन्य विधानसभा के उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी इसकी बजह प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना है



       रामराजा सरकार के दर्शन कर की पूजा



सुबह करीब दस बजे प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरबिन्द सिंह भदौरिया ओरछा पहुँचे ओर श्री रामराज सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना की इस मौके पर श्री भदौरिया ने प्रदेश की खुशहाली के लिये राजा राम जी से प्रार्थना की इसके बाद वह बैठक में शामिल हुये बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुभाष भगत जी एवं सहकारिता लोकसेवा प्रबंधन मंत्री  डॉ अरविंद सिंह भदौरिया टीकमगढ़ प्रभारी विश्वास सारंग संभाग संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया निवाड़ी विधायक अनिल जैन जिला अध्यक्ष अखलेश अयाची प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद तिवारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य शिशुपाल यादव नंदकिशोर नापित टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष अमित नुना  महेश केवट  संजय नकीब प्रदीप राय ब्रजेश परिहार गोविन्द्र यादव  अनिल यादव पुष्पेंद्र सेन राहुल खरे  अरुण सेन सचिन्द्र यादव  नरेंद्र खरे प्रमोद परिहार गणेश पाल सहित सेकड़ो की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।