राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने लगाए 501 वृक्ष

 


 निवाड़ी। संपूर्ण जिले में आज विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन वृक्ष लगाकर किया गया इस क्रम में शासकीय महाविद्यालय निवाड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने भी विभिन्न स्थानों पर 501 वृक्ष लगाकर तथा वृक्षों के रखरखाव का संकल्प लेकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।  प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी रोहन दुनारया एवं पायल लिल्हारे के संरक्षण में छात्र-छात्राओं ने कोरोना संक्रमण के चलते अपने अपने आसपास ही लगभग 501 वृक्ष लगाए। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला कोर कमांडर राजा कादरी के द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए जिनको अफजल खान रोहित रजक रवि झा राहुल अहिरवार प्रियंका यादव रोशनी अहिरवार शिवानी यादव सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने आसपास के क्षेत्रों में लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।