पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम कैना में हुए अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 



पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम कैना में हुए अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 निवाड़ी। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम केना में एक दिन पहले ही घटित अंधे कत्ल की घटना का पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।  गौरतलब है कि 1 दिन पहले ग्राम कैना में 55 वर्षीय श्याम लाल कुशवाहा की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या की गई थी जिसकी सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार शीघ्रता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे  तथा  घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह को देते हुए घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर घटनास्थल से सभी साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पृथ्वीपुर थाना प्रभारी निवाड़ी एवं साइबर सेल की एक टीम का गठन कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए निर्देशित किया।  पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को एक ही दिन में अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता भी मिली। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम वासियों रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश की और संदेह के आधार पर मृतक के ही रिश्तेदार काशीराम को ग्राम घसरपुरा से रात्रि में गिरफ्तार किया।  आरोपी का मृतक श्यामलाल की बहू से मिलना जुलना रहता था जिसका श्यामलाल द्वारा विरोध किया जाता था और बीते रोज भी मृतक श्यामलाल और काशीराम के बीच झगड़ा तथा हाथापाई भी हुई थी जिसके चलते आरोपी काशीराम पहले अपनी बहन के घर बरुआसागर गया और यहां से उसने कुल्हाड़ी खरीदी और रात्रि में आकर श्यामलाल की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी।  पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओ पुलिस पृथ्वीपुर संतोष कुमार पटेल के नेतृत्व में जिला वैज्ञानिक अधिकारी प्रदीप यादव साइबर विशेषज्ञ उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी रविंद्र यादव विशाल सोनी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार सहायक उपनिरीक्षक बुद्धदेव सिंह प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह आरक्षक ओमप्रकाश यादव नीरज यादव महेंद्र सिंह शिवपाल यादव देवेंद्र सोलंकी सौरभ बाल कृष्ण गोस्वामी एवं महिला आरक्षक पुष्पा की सराहनीय भूमिका रही।