सुनील तिवारी हत्याकाण्ड -

घटना के दसवें दिन मुख्य चार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



निवाड़ी। आज से लगभग दस दिन पूर्व दिनांक 22 जुलाई को ग्राम पुतरीखेरा निवासी सुनील तिवारी के साथ पुरानी रंजिस के चलतें ग्राम के ही लोगों द्वारा मारपीट की गयी थी जिसके बाद ईलाज के दौरान सुनील तिवारी की मौत हो गयी थी। घटना में धारा 302,147,148,149 के तहत सेन्दरी थाने में अपराध क्रमांक  141/20 दर्ज किया गया था। मृतक के भाई के द्वारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में पुतरीखेरा निवासी अवधेश तिवारी नरेन्द्र तिवारी अनिल तिवारी वलवीर कमरया प्रवीण पुरोहित रोहित शुक्ला एवं मोहित तिवारी को आरोपी वनाया गया था और धटना के बाद से ही आरोपी फरार थे जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी। घटना के तुरन्त बाद ही पुलिस ने घटना के एक आरोपी प्रवीण पुरोहित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आज धटना के लगभग दस दिन बाद ही पुलिस ने घटना के चार और आरोपी अवधेश तिवारी अनिल तिवारी नरेन्द्र तिवारी एवं वलवीर कमरया को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने जानकारी देते हुयें वताया कि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वलराम सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम गठित की जाकर आरोपीयों के सम्भावित स्थानों पर दविश दी तथा आरोपीयों की गिरफ्तारी एवं प्रयास किया और जव पुलिस टीम को साइवर सेल एवं मुखविर से आरोपीयों के सवंध में सूचना मिली तों पुलिस टीम ने ग्राम करगुवां में सिद्धेश्वर पहाडी के पास से घटना के चार और आरोपी अवधेश तिवारी अनिल तिवारी नरेन्द्र तिवारी एवं वलवीर कमरया को गिरफ्तार  करने में सफलता प्राप्त की। घटना के शेष आरोपीयों की तलाश की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करनें में  पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वलराम सिंह परिहार के निर्देशन में निरीक्षक विनायक शुक्ला नरेन्द्र वर्मा उपनिरीक्षक वलराम सिंह गोपाल सिंह सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर तिवारी सन्तोष सिंह प्रधान आरक्षक कृष्ण सिंह मनोज तिवारी रामभरत रविन्द्र मुकेश शंकर चन्द्रभान एवं मनोज  की महात्वपूर्ण भूमिका रही।