जिले को कोरोनावायरस से बचाने वाले प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों का भा जा पा ने किया धन्यवाद

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने हाथ जोड़कर किया जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग नगरीय प्रशासन पुलिस प्रशासन का अभिवादन


 निवाड़ी- इस समय संपूर्ण देश को रोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तथा संपूर्ण देश में 24 मार्च से लॉक डाउन लागू कर देशवासियों कोरोना के संक्रमण से बचाने का प्रयास भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है भारत सरकार द्वारा लागू किए गए लॉक डाउन का पालन कराने में जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन कर रहा है और इन्हीं प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ही नतीजा है कि हमारे देश में महामारी को काफी हद तक फैलने से रोका जा सका है और आज इन्हीं प्रशासनिक अधिकारियों का संपूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है निवाड़ी जिले में भी आज भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची विधायक अनिल जैन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग नगरीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।  मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश तिवारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद बाजपेई थाना प्रभारी अमरदस कनारे को भारतीय जनता पार्टी की ओर से धन्यवाद पत्र सोचते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के संकट में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी जहां भगवान के रूप में हमारे सामने आए हैं वहीं नगरीय प्रशासन एवं समस्त सफाई कर्मचारी तथा संपूर्ण पुलिस प्रशासन सहित संपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों से ही हमारा जिला अभी तक कोरोना जैसी महामारी से दूर है हमारे जिले को कोरोना के संकट से बचाने वाले स्वास्थ विभाग सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों का हम हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी का धन्यवाद करते हैं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची विधायक अनिल जैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन दुबे पूर्व मंडी अध्यक्ष लाखन सिंह यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सुरेश तिवारी बसंत शर्मा अनंत जैन अजय खर्द अमित तिवारी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे


 क्षेत्र में भ्रमण कर खाद्य सामग्री के वितरण की ली जानकारी


 विधायक अनिल जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची ने जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद करने के बाद तरिचर उबोरा सेंदरी सहित कई ग्रामों का भ्रमण भी किया तथा नगरीय क्षेत्र तरिचर में स्वास्थ्य विभाग के नगरी प्रशासन सहित कोरोनावायरस के संक्रमण से जनता को बचाने में लगे अन्य अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में इस भीषण संकट के समय जनता को उपलब्ध होने वाले खाद्य सामग्री की जानकारी ली.।  इस अवसर पर विधायक अनिल जैन ने कहा कि जिले में कहीं भी किसी भी घर में भोजन सामग्री का संकट नहीं आने दिया जाएगा इस विपदा के समय हम हमेशा अपनी जनता के साथ हैं इसके साथ-साथ संपूर्ण प्रशासन भी जनता की सेवा में लगा है विधायक श्री जैन ने कहा कि आप लोग घर पर रहे प्रशासन का सहयोग करें तभी कोरोना हारेगा निवाड़ी जिला जीतेगा