गायत्री परिवार ने ली 40   गरीब,मजदूर परिवारों की जिम्मेदारी।।


 ।।रामराजा सरकार की नगरी में कोई भूखा न सोये ।।



ओरछा।।अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के बताए गए समाज सेवा के आदर्शों पर चलते हुए ओरछा इकाई के लोगों द्वारा स्थानीय जन के सहयोग से लॉकडाउन के दौरान ओरछा की गरीब बस्ती में लोगों को राशन व आटा बांटा जा रहा है। पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। मानते हुए पूर्व की भांति सरकार के साथ गायत्री परिवार खड़ा है। जब-जब देश में दैवीय या प्राकृतिक आपदा आई। तब गायत्री परिवार सदैव विश्व एवं मानवता के सहयोग के लिए तत्पर रहा। वही श्रीरामराजा सरकार की नगरी में मान्यता है कि इस नगरी कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोता।इसी भावना को लेकर गायत्री परिजन सेवा कार्य कर रहे हैं।


 कोरोना वायरस के मद्देनजर चल रहे लॉकडाउन के समय गायत्री परिवार और स्थानीय लोगों द्वारा नगर के निराश्रित एवं निर्धन परिवारों को भोजन सामग्री निरन्तर वितरित की जा रही है। गायत्री परिवार के लोगों ने बताया कि गरीब बस्ती में रहने वाले करीब 40 निर्धन मजदूर,गरीब परिवारों के भोजन की जिम्मेदारी ली है और जब लॉकडाउन कर्फ्‌यू की स्थिति रहेगी तब तक इन परिवारों को राशन सामग्री घर घर पहुंचाई जाएगी। लगातार 6 दिन तक भोजन के पैकेट वितरित किए। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से हजारों की संख्या में पैदल आने वाले मजदूरों को प्रतिदिन करीब एक हजार भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे है। जब प्रशासन ने सीमा सील कर दी। तो मजदूरों का आना बंद हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे जन सेवा के कार्यों की जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भी सराहना की है।