चेहरे पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य


निवाड़ी। खण्ड चिकित्सा   अधिकारी डॉ विनोद वाजपेई ने जानकारी देते हुयें वताया कि आज से सम्पूर्ण प्रदेश के साथ हमारें जिले में भी चेहरें पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। डॉ वाजपेई ने वताया कि लोक स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार कोरोना वायरस से वचाव एवं रोकथाम के लिये चेहरें पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। आदेश के अनुसार प्रत्येक व्यक्ती को घर से निकलतें समय या सार्वजनिक स्थानों पर निकलतें समय मास्क अनिवार्य है इसके लिये वाजार में मिलनें वालें ट्रिपल लेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है या घर में ही तीन परतों का फेसकवर वनाया जा सकता है। श्री वाजपेई ने वताया कि विना मास्क के घर से निकलनें पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।