शिवराज  सिंह चौहान ने ली मुख्यमंत्री की शपथ -सम्पूर्ण जिले में ख़ुशी  की लहर


निवाड़ी। प्रदेश में पन्द्रह माह पुरानी कमलनाथ सरकार के संख्या वल के अभाव में प्रदेश की सत्ता से दूर हो जानें के बाद प्रदेश की सत्ता एक वार फिर भारतीय जनता पार्टी के पास पहुची है और प्रदेश की वागडोर लगातार चौथी वार शिवराज सिंह चौहान ने सम्भाली है। शिवराज  सिंह चौहान को आज विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश      विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना गया और राजभवन में उन्हे भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी उनके साथ आज कोरोना वायरस की आपदा के चलतें प्रदेश के किसी भी विधायक को मंत्री पद की शपथ नही दिलाई गयी।
निवाड़ी जिले में ख़ुशी की लहर  
आज सुबह से जव सोलल मिडिया पर नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्यमंत्री वननें की चर्चायें प्रारम्भ हुई तों निवाड़ी जिले में उतनी खुशी नही देखी गयी जितनी शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री वननें पर देखी जा रही है नरेन्द्र ंिसह तोमर के मुख्यमंत्री वननें की चर्चाओं से सुनील नायक हत्याकांड के बाद     विधानसभा में शपथ ग्रहण करानें की चर्चायें प्रारम्भ हो गयी थी लेकिन जैसे ही शाम को विधायक दल की  बैठक में शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुने जानें की खवर फैली तों सम्पूर्ण जिले मे खुशी की लहर दौड गयी क्योकि शिवराज सिंह चौहान का निवाड़ी की जनता के साथ साथ यहॉ के विधायक अनिल जैन से भी गहरा लगाव रहॉ है निवाड़ी को जिला की सौगात तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान द्वारा ही दी गयी थी और निवाड़ी क्षेत्र की जनता को आशा  ही नही पूर्ण विश्वास है कि शिवराज सिंह के एक वार फिर मुख्यमंत्री वनने पर निवाड़ी जिले का समुचित विकाश होगा।
अनिल जैन के मंत्रीमण्ड़ल में शामिल  होने की सम्भावना ज्यादा 
वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री की शपथ ली और उनके साथ आज कोरोना वायरस की आपदा के चलतें प्रदेश के किसी भी विधायक को मंत्री पद की शपथ नही दिलाई गयी।  लेकिन जव आने वाले दिनों में मंत्रीमण्ड़ल का विस्तार होगा तों टीकमगढ़ जिला छतरपुर जिला एवं निवाड़ी जिले से विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी के विधायक अनिल जैन के मंत्रीमण्ड़ल में शामिल होने की सम्भावना ज्यादा रहेगी। 
छतरपुर जिले में एक विधायक 
छतरपुर जिले में विधानसभा की 6 सीटे है जिनमें से चार काग्रेंस के पास है एक सीट भाजपा के पास है और एक सीट सपा के पास है। महाराजपुर सीट से काग्रेंस के नीरज दीक्षित राजनगर से काग्रेंस के कुंवर विक्रम सिंह छतरपुर से काग्रेंस के आलोक चतुर्वेदी मलहरा से काग्रेंस के प्रदुमन सिंह लोधी विधायक है जवकि विजावर सीट से राजेश शुक्ला सपा के    विधायक है और चन्द्रला एक मात्र सीट है जहॉ भाजपा के राजेश कुमार प्रजापति विधायक है लेकिन भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के पिता जी पूर्व विधायक आर.डी प्रजापति भाजपा  से लोकसभा का टिकिट नही मिलनें पर पार्टी छोड चुके है इसलियें छतरपुर से मंत्रीमण्ड़ल में शामिल होने की सम्भावना कम है।
टीकमगढ़ की सभी सीटे भाजपा के कब्जें में 
टीकमगढ़ जिले में विधानसभा की तीन सीटे है और तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है लेकिन टीकमगढ़ जिले के भाजपा के तीनों ही विधायक भाजपा के अलग अलग गुटों  से ताल्ललुक रखते है टीकमगढ़ से विधायक राकेश गिरी है जों पहलीवार विधायक वने  है और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झॉ गुट के माने जाते है इसके साथ साथ राकेश गिरी पिछले पन्द्रह महीनें के कार्यकाल में कई वार कमलनाथ के नजदीक जानें की चर्चाओं से शंका के दायरें में देखे जाते है इसके बाद खरगापुर से विधायक राहुल सिंह है जों पहली वार विधायक है और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के भतीजे है। जतारा से विधायक हरिशंकर खटीक जो दूसरी वार विधायक वने है और अनूसूचित जाति वर्ग से भी आते है लेकिन यदि सिंधिया समर्थक विधायकों को यदि मंत्री मण्ड़ल में लिया जाता है तों अनुसूचित  जाति वर्ग का कोटा वही समाप्त हो सकता है इसके साथ साथ जतारा के तत्कालीन काग्रेंस विधायक दिनेश अहिरवार पिछले पॉच वर्षो तक शिवराज सिंह के इशारें पर ही चले है एैसे में पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार भी हरिशंकर खटीक के मंत्रीमण्ड़ल में शामिल होने में रोडा वन सकते है। 


निवाड़ी जिले में केवल एक विधायक 
निवाड़ी जिले में विधानसभा की दो सीटे है जिनमें से एक सीट काग्रेंस के पास है और दूसरी सीट भाजपा के पास है पृथ्वीपुर सीट से काग्रेंसी विधायक तत्कालीन कमलनाथ सरकार में कैविनेट मंत्री रहे है इसलियें निवाड़ी जिले में उनका राजनैतिक प्रभाव कम करनें के लिये निवाड़ी क्षेत्र में लगातार दूसरी वार निर्वाचित हुयें विधायक अनिल जैन को मंत्री मण्ड़ल विस्तार होने पर मंत्री मण्ड़ल में जगह मिलनें की सम्भावना ज्यादा है इसके साथ साथ       विधायक अनिल जैन केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही निकट माने जाते है।       विधायक अनिल जैन की माताजी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वम विधायक अनिल जैन के निवास पर पहुचकर शोक संवेदना व्यक्त की थी। इसलिये छतरुपर निवाड़ी एवं टीकमगढ़ जिले में केवल विधायक अनिल जैन ही एैसें विधायक है जों दूसरी वार जीते है और शिवराज सिंह के ही निकट माने जाते है एैसे में मंत्रीमण्ड़ल विस्तार में उनके मंत्रीमण्ड़ल में शामिल होने की सम्भावना ज्यादा वताई जा रही है।