राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के होंगे सुखद परिणाम : डॉ अभय प्रताप सिंह यादव

 


 
टीकमगढ (मध्यप्रदेश) : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेँ विश्व के दो सबसे ताकतवर लोकतान्त्रिक देशो के राष्ट्राध्यक्षों का एक-दूसरे के प्रति सम्मान विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान सम्मान लगातार बढ़ रहा है। विश्व स्तर पर अपना खोया हुआ गौरव राष्ट्र पुनः प्राप्त कर रहा है। डॉ यादव ने कहा कि विश्व भर में अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों  के सम्मान में वृद्धि हुई है । इसका ही परिणाम है कि यह यात्रा चीन और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा संदेश है, जो लगातार भारत की मुखालपत की कोशिश कर रहे हैं। डॉ यादव ने कहा कि आने वाले समय में अमेरिका राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के सुखद परिणाम देश हित में हर क्षेत्र में प्राप्त होंगे।