कलेक्टर ने आदिवासी बस्ती में जाकर सुनी लोगो की समस्या।


ओरछा--- कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवम तहसीलदार रोहित वर्मा ने वन रेंजर ओरछा के कर्मचारियों के साथ ग्राम मंडोर की आदिवासी बस्ती में पहुँच लोगो की समस्याओं को सुना और मौके पर निराकरण किया।
 जैसा कि विदित हो कि तीन फरवरी को कैबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौड़ जब चकरपुर के नवीन हाइस्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में जा रहे थे तब मंडोर ग्राम के आदिवासी बस्ती के लोगों ने मंत्री जी को आवास पेयजल इत्यादि समस्याओं से अवगत कराया था लोगो की समस्याओं को सुन वणिज्यकर मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर ने कलेक्टर अक्षय सिंह को निर्देशित किया था कि इन लोगों की समस्याओ का निराकरण कराया ताकि शासन की मंशानुसार आदिवासी परेशान ना हो इसी बात को ध्यान में रखते हुये क्लेक्टर ने स्वंम मौके पर जाकर आदिवासियों की समस्याओं को सुना और मौके पर कई समस्याओं का निराकरण कराया कुछ अन्य समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।