भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विष्णु दत्त शर्मा आज करेंगे भगवान श्रीराम का सरकार के दर्शन

 निवाड़ी-  भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ विष्णु दत्त शर्मा आज दिनांक 16 फरवरी को भगवान श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंचकर श्री रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे| प्राप्त समाचार के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो से चलकर शाम 6:00 बजे निवाड़ी पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा इसके बाद रात्रि में डॉक्टर शर्मा ओरछा पहुंचकर भगवान श्री राम राजा सरकार की दर्शन करेंगे