टीकमगढ़- माॅ उमा देवी फाउण्डेषन एवं विवेकानन्द सेवा समिति के द्वारा शहर टीकमगढ़ में विभिन्न काॅलोनियों जिनके सुभाषपुरम् काॅलोनी, ईदगाह, अस्पताल चैराहा, पुराना बस स्टेण्ड पर 'नो प्लास्टिक यूज' अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेष के वष्ष्ठि व चर्चित समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी उपस्थित रहे। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न जगहों पर घर-घर जाकर के प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिये आग्रह किया। इस अभियान की अध्यक्षता माॅ उमा देवी फाण्उडेषन के संस्थापक मनोज प्रताप सिंह दांगी ने की। जिसमें प्रमुख रूप से विवेकानन्द सेवा समिति के संस्थापक सदस्य व मध्यप्रदेष अधिकारी कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज दुबे भी साथ में उपस्थित रहे। माॅ उमा देवी फाउण्डेषन एवं विवेकानन्द सेवा समिति के द्वारा घरों के बाहर बोर्ड लगाये गये, जिसमें नो प्लास्टिक यूज लिखा है साथ में लोगों को इसके उपयोग को बंद करने के लिये जागरूक भी किया गया। इस अभियान के दौरान मुख्यअतिथि के तौर सम्मलित होने के लिये आये समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया कि आज प्लास्टिक से उपयोग से प्रदूषण, जमीन का बंजर होना, पषुधन द्वारा उसका सेवन करने से मौत होना अनेक ऐसे कारण है जिनके लिये केवल प्लास्टिक जिम्मेदार है। इसलिये मेरा समस्त प्रदेष वासियांे से व जिले वासियों से आग्रह है, कि आप सभी भी प्लास्टिक के उपयोग को त्याग दे और थेले का उपयोग कर जनजीनव को स्वच्छ व स्वस्थ्य बनाये। आपको बता दूॅ, कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिये शासन भी लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है और विभिन्न प्रकार के अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज यहाॅ पर भी समाजसेवियों के द्वारा चलाये गये इस प्रकार के अभियान से लोगों में जरूर जागरूकता आयेगी, क्योंकि आज प्लास्टिक से कही ने कही नुकसान बहुत अधिक मात्रा में हो रहा है, आये दिन मवेषी मर रहे है। हर प्रकार के प्रदूषण के लिये प्लास्टिक भी उत्तरदाई है। इस पर सरकार को भी जल्द से जल्द रोकथाम लगाने की अति आवष्यकता है। प्लास्टिक मुख्य अभियान में प्रमुख रूप मनोज प्रताप सिंह दांगी, संस्था के संचालक कलीम खान, ब्राम्हण महासभा से वरिष्ठ पदाधिकारी रामसेवक शर्मा, रामनिवास तिवारी, निवाड़ी जिलाध्यक्ष महेष झारखड़िया, सूर्योदय शर्मा, नितिन पाठक, रोहित अवस्थी, अभिषेक अवस्थी, पंकज पटेरिया, सोमेष मिश्रा, यषवेन्द्र राजपूत, दीपेन्द्र घोष व अनेक संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।
नो प्लास्टिक यूज अभियान चलाकर लोगों का किया जागरूक।