*जिला / निवाड़ी*
*संवाददाता / रफत जाफ़री*
*दिनांक 24 जनवरी 2020*
*निवाड़ी // टेहरका !!* मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समापन अवसर पर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले से आए मत्स्य पालन अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर शिविर में आए मछुआरों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए !!
आपको बता दे निवाड़ी जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत टेहरका मैं सात दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण शिविर में मछुआरों को मछली पालन के साथ-साथ तालाब में मछली को देने वाला भोजन और मछली को होने वाली बीमारियों के संबंध में गहराई से अवगत कराया गया मछुआरों को नवीन तकनीकी से मछली पालन करने का प्रशिक्षण भी दिया गया !! इतना ही नहीं नील क्रांति योजना अंतर्गत नवीन तालाब निर्माण, हैचरी, मोबाइल वैन, मोटरसाइकिल विथ आइस बॉक्स जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी मछुआरों को दी गई !!
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग द्वारा चलाए गए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समापन अवसर पर मत्स्य पालन सहायक संचालक अधिकारी ए.के तिवारी/ सहायक मत्स्य उद्योग अधिकारी जय प्रकाश सोनी एवं शेख रज्जब के साथ अर्जुन सागर सिद्ध बाबा समिति अध्यक्ष मूलचंद केवट एवं उपाध्यक्ष मोती केवट के साथ समिति के सदस्य मातादीन केवट /बिंद्रावन केवट/ मुलायम केवट /परमलाल केवट / देवीदास केवट / केशवदास केवट /कैलाश केवट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मछुआरे मौजूद रहे !!!