CAA  के सम्मान में राष्ट्रभक्त मैदान में'  के गगनभेदी नारों के साथ भा जा पा ने निकाला पैदल मार्च

'CAA  के सम्मान में राष्ट्रभक्त मैदान में'
 के गगनभेदी नारों के साथ भा जा पा ने निकाला पैदल मार्च
 निवाड़ी-  केंद्र  की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए नागरिक संशोधन कानून के समर्थन मैं भाजपा ने आज जिला मुख्यालय निवाड़ी पर पैदल मार्च निकाला | नगर के   प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बड़ी माता मंदिर से पैदल मार्च प्रारंभ हुआ जिसमें सैकड़ों भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए CAA  के सम्मान में राष्ट्रभक्त मैदान में के गगनभेदी नारे  लगाए गये| भाजपा का यह पैदल मार्च नागरिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सासंद डॉ वीरेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अखलेश अयाची पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव,डॉ नन्दकिशोर नापित,  ओरछा विकाश प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौर मण्ड़ल अध्यक्ष डॉ सुरेश तिवारी अनिल पाण्डे लाखन सिंह यादव महेन्द्र सिंह दागी डॉ शिशुपाल सिंह यादव केशव खटीक राजेश साहू राजेश पटैरिया सुशील झॉ आकाश अग्रवाल प्रमोद तिवारी दिनेश दुबे अमित गुप्ता  शुभमित्र मिश्रा महेश झारखरिया हिन्दु सत्यनाथ अमित तिवारी आयुष दुबे मंगेश रमपुरया सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।