कर्मचारी संघठित रहे क्योकि सगठन में शक्ति है : के पी सिंह
ओरछा - मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी व साधारण सभा की बैठक का आयोजन पर्यटक धर्मशाला में किया गया जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने सगठन को मजबूती देने पर बल दिया गया। बैठक का शुभरम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री के पी सिंह राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप इंगले प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नन्दकिशोर नापित ने भगवान श्री रामराजा सरकार भारत माता एवम विश्वकर्मा के चित्र पर फूलमाला पहिनकर किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि एवम भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री के पी सिंह ने कहा कि जब तक हम संघठित है तभी तब तक हम सब मे शक्ति है यदि हम सगठित नही रहें तो हमारा महत्व खत्म हो जायेगा इसलिये सभी कर्मचारी सगठित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वाह सही ढंग से करे।इस मौके पर नन्दकिशोर नापित सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुऐ सगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। ।यह रहे उपस्थित। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का कर्मचारी संघ के निवाड़ी जिलाध्यक्ष लखन सिंह बुंदेला राघवेंद्र सिंह देवानन्द विश्वकर्मा जितेंद्र सिंह जी ने फूलमाला पहिनकर स्वागत किया बैठक में अनिल रडमिन संगीता श्रीवस्तब महेश बिरथरे जितेंद्र सिंह हरिओम गुप्ता संजय श्रीवास्तव राजेन्द्र मिश्रा रामपाल सिंह सरदार सिंह दिनेश दांगी रीता चौहान अबध कुमार गुप्ता सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।