विधायक अनिल जैन ने किया गढकुण्ड़ार महोत्सव का शुभारम्भ

देरी से पहुचे कलाकार,जनता मायूस,पहले दिन फ्लाप रहॉ कार्यक्रम


गढ़कुण्ड़ार। महाराजा खेत सिंह की जयंती पर ऐतिहासिक नगरी गढकुण्ड़ार में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले गढकुण्ड़ार महोत्सव का आज माता गजानन एवं महाराज खेत सिंह के चित्र पर पूजन कर स्थानीय विधायक अनिल जैन एवं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शुभारम्भ किया। तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन महोत्सव का शुभारम्भ समय  से हुआ लेकिन प्रथम दिवस आयोजित होने वाले सास्कृतिक कार्यक्रम  के कलाकार का काफी देरी से पहुचनें पर आयोजन स्थल पर एकत्र जनता में निराशा देखी गयी तथा पहले दिन का आयोजन फ्लाप ही देखा गया। महोत्सव के शुभारम्भ  अवसर पर आयोजन समिति द्वारा मंचासीन अतिथीयों का साफा वॉधकर तथा तलवार भेंटकर स्वागत किया।
आपकी सेवा का अवसर मिलता है हमे खुशी होती है-विधायक
महाराजा खेत सिंह की जयंती पर प्रतिवर्ष दिनांक 27,28, एवं 29 दिसम्वर को आयोजित होने वाले गढकुण्ड़ार महोत्सव का इस वर्ष    विधायक अनिल जैन ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन ने कहॉ कि आज प्रदेश में भले ही हमारें राजनैतिक दल की सरकार ना हो लेकिन हम अपनें छोटे से जिले के विकाश के लिये एकता के साथ कार्य करेगे  तथा जिले के विकाश में कोई कसर नही छोडेगे। विधायक श्री जैन ने कहॉ कि महाराजा खेत सिंह की जयंती पर गढकुण्ड़ार में खंागर क्षत्रिय समाज के कुंभ का आयोजन हमारी विधानसभा में होता है हमें आप लोगों की सेवा का अवसर मिलता है हमे खुशी होती है। विधायक अनिल जैन ने कहॉ कि गढकुण्ड़ार को पर्यटन नक्से में जोड़ने के लिये हमनें विधानसभा में मुददा उठाया था। विधायक श्री जैन ने कहॉ कि सरकार हमारी नही है लेकिन हम अपनी विधायक निधि से इस क्षेत्र के विकाश में कोई कसर नही छोडेगे।
वातावरण खुषनुमां वनाये रखें-कलेक्टर
देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये खांगर क्षत्रिय समाज के स्वजातिय वान्धुओ सहित क्षेत्रीय जनता का स्वागत करते हुयें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहॉ कि जिला प्रशासन ने आयोजन को भव्य वनानें के सभी प्रयास  किये है तथा यह आयोजन वहुत बड़ी हस्ती की याद में आयोजित होता है इसलिये आप लोग कोई भी एैसा कार्य ना करें जिससे यहॉ का वातावरण दूषित हो। आप लोग खुशनुमां वातावरण वनायें रखे और सास्कृति कार्यक्रम का आनन्द ले।
देरी से पहुचे कलाकार
गढकुण्ड़ार महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर प्रथम दिन रवि त्रिपाठी म्यूजिक ग्रुप मुम्वई के द्वारा संुगम संगीत का  सास्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया जाना था लेकिन महोत्सव का शुभारम्भ समय से होने के बाद भी पहले दिन के कलाकार रवि त्रिपाठी समय से आयोजन स्थल पर नही पहुचें जिससे जनता में काफी निराशा रही। रात्री करीव 11 बजे रवि त्रिपाठी आयोजन स्थल पर पहुचें लेकिन तव तक आयोजन स्थल पर एकत्र अधिकांश लोग सो चुके थे जिसके चलतें पहले दिन सास्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द वहुत ही कम लोग ले सके।
इनकी रही उपस्थिती
गढकुण्ड़ार महोत्सव के प्रथम दिन विधायक अनिल जैन  के साथ ओरछा विकाश प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज तिवारी उदय पिण्ड़ारी, खगार क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खंगार अर्जुन सिंह सहित कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह अनुविभागीय अधिकारी बन्दना राजपूत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचाय हर्ष खरे डिप्टी कलेक्टर तरूण जैन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एडवोकेट राजेन्द्र शेखर एवं शिक्षक देवेन्द्र वर्मा ने किया।