निवाड़ी।(निवाड़ी न्यूज) जिला मुख्यालय स्थित पूर्व मण्ड़ी अध्यक्ष लाखन सिंह यादव के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अखलेश आयाची ने वताया कि प्रदेश की काग्रेंस सरकार ने एक वर्ष में अपना एक भी वचन पूरा नही किया। काग्रेंस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज तक एक भी युवा को रोजगार नही दिया और नाहि रोजगार के लिये प्रदेश में किसी तरह का वडा उद्योग लगाया गया केवल ट्रान्सफर उद्योग चलाकर काग्रेंस नेताओं ने अपना रोजगार चमका लिया। श्री अयाची ने वताया कि दस दिन में कर्ज माफी का वादा करनें वाली सरकार ने आज एक वर्ष में भी किसानों का कर्ज माफ नही किया जिसके चलतें पिछले 11 माह में 122 किसानों ने कर्जवसूली के चलतें आत्महत्या की है।
नही मिली सम्मान निधि
पत्रकारों से चर्चा करते हुयें भाजपा जिलाध्यक्ष अखलेश अयाची ने वताया कि केन्द्र सरकार ने छोटे एवं सीमांत किसानों के लिये किसान सम्मान निधि के रूप में प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये देने की योजना लागू की है लेकिन म.प्र. की कमलनाथ सरकार ने आज तक किसानों की सूची केन्द्र सरकार को नही भेजी है जिसके चलतें केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मिलने वाली सम्मान राशि किसानों को नही मिल पा रही है।
भाजपा सरकार की कई योजनायें हुई बन्द
प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार ने मेद्यावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप देने तथा महाविधालयीन छात्रो को स्मार्ट फोन देने के साथ साथ प्रदेश के वुजुर्गो के लिये तीर्थ दर्शन यात्रा की योजना लागू की थी लेकिन प्रदेश में काग्रेंस की सरकार वनतें ही प्रदेश में तीनों ही योजनाओं के साथ साथ कई और जनकल्याणकारी योजनायें बन्द कर दी इसके साथ साथ काग्रेंस ने छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया था आज तक किसी भी छात्रा को स्कूटी नही मिली।
नहीं मिला वेरोजगारी भत्ता
विधानसभा चुनाव के समय काग्रेंस ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के साथ साथ वेरोजगारी भत्ता के रूप में 4 हजार रूपया प्रतिामह देने का वचन दिया था लेकिन प्रदेश में काग्रेंस सरकार वनने के एक वर्ष बाद भी एक भी युवा को रोजगार नही मिला और नाहि वेरोजगारी भत्ता मिला। एक वर्ष में काग्रेंसी नेताओं ने ट्रान्सफर उद्याोग चलाकर केवल अपना रोजगार ही चमकाया है।
अपराध का वढ़ा ग्राफ
भाजपा जिलाध्यक्ष अखलेश अयाची ने वताया कि शान्ती का टापू कहे जानें वाले मध्यप्रदेश मे काग्रेंस की सरकार ने अराजकता का माहौल वना दिया है सरकारी आकड़ों के अनुसार मात्र 9 माह में ही 1278 हत्यायें तथा 39485 महिलाओं पर अत्याचार के मामले दर्ज किये गये है।
जिले के नाम में ओरछा जुडना कोई बड़ा मुददा नही है
निवाड़ी जिले के नाम के आगे ओरछा नाम जोडे जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अखलेश अयाची ने कहॉ कि हम व्यक्तीगत रूप से जन भावना के साथ है लेकिन जिले के नाम के साथ ओरछा का नाम जोड़ा जाना कोई बड़ा मुददा नही है यह केवल काग्रेंस द्वारा जिले को कमजोर करनें की साजिस रची गयी है।
ओरछा का नाम जोड़कर रामराजा सरकार के नाम को छोटा करना है
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष के साथ बैठे टीकमगढ़ जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्दकिशोर नापित ने निवाड़ी के नाम के आगे ओरछा का नाम जोड़े जाने का विरोध करते हुयें कहॉ कि ओरछा का नाम व्यापक है जो भगवान श्रीरामराजा सरकार की नगरी होने के कारण विश्व विख्यात है यदि निवाड़ी जिले के नाम के साथ ओरछा का नाम जोड़ा जाता ह तों यह ओरछा की व्यापकता को छोटा करना होगा इसलिये निवाड़ी जिले का नाम निवाड़ी ही रहना चाहिये।
कैविनेट मंत्री स्वंम के स्वार्थ सिद्धि मे लगे
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अखलेश अयाची ने वताया कि प्रदेश की काग्रेंस सरकार ने नई शराब नीति वनाकर सम्पूर्ण प्रदेश में नशे को वढ़ावा दिया है इसके साथ साथ मध्यप्रदेश सरकार के वाणिज्य कर मंत्री अपने निजी स्वार्थ के चलतें भगवान श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा को भी शराब का अडडा वनाने जा रहे है श्री अयाची ने वताया कि भाजपा धार्मिक नगरी ओरछा को शराब का अडडा नही वनने देगी।
पत्रकार वार्ता मे वोले भाजपा जिलाध्यक्ष- प्रदेश की काग्रेंस सरकार ने एक वर्ष में अपना एक भी वचन पूरा नही किया,कैविनेट मंत्री पर लगाये व्यक्तीगत स्वार्थ सिद्धि के आरोप